चमोली जिले में लगे भूकंप के झटके भूकंप का केंद्र भी था चमोली।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ जिले में सांय 06:47 पर लगा भूकंप का झटका भूकंप का केंद्र चमोली था भारतीय समय के मुताबिक सायं 18:47:18 बजे चमोली उत्तराखण्ड क्षेत्र में भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का आकलन राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र द्वारा किया गया है। प्रारम्भिक रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई है यह भूकंप धरातल से लगभग 5 किलोमीटर की कम गहराई पर स्थित था।

यह भी पढ़ें 👉 जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त कर फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।

जिसके कारण स्थानीय क्षेत्र में हल्के झटके महसूस किए गए।

समय-  18:47:18 IST

अक्षांश-  30.50 N

देशांतर-  79.34 E

गहराई-  5 किमी

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां भालू ने फिर उतारा एक महिला को मौत के घाट।

केंद्र- चमोली उत्तराखण्ड जिलाधिकारी गौरव कुमार ने आम जनता से अनुरोध है किया अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी सूचनाओं का पालन करें। वर्तमान में किसी प्रकार की क्षति की सूचना प्राप्त नहीं हुई है स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *