अल्मोड़ा में सड़क किनारे फोटो खींच रहे बागेश्वर निवासी परिवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर पत्नी की हुई मौके पर ही मौत पति और बच्ची की हालत गंभीर।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ 23 अक्टूबर की शाम हुए एक हादसे में एक स्कूटी को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके बाद स्कूटी ऊपर सड़क से नीचे आ गिरी घटना में एक महिला की मौत की खबर है वही उसकी बच्ची और पति की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर, खनन क्षेत्र का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा पिथौरागढ़ रोड पर स्थित उदयशंकर नाट्य अकादमी के समीप वापी मंडल उर्फ अब्दुल मलिक मंडल उम्र 45 वर्ष वर्ष व उनकी पत्नी रफीका बेगम उम्र 30 वर्ष हाल निवासी गरुड़, बागेश्वर मूल निवासी हुगली कोलकाता गरुड़ से अल्मोड़ा घूमने आए थे। यहा अल्मोड़ा में वे अपने रिश्तेदार कबीरउद्दीन के परिवार के साथ शाम के वक्त फलसीमा क्षेत्र में अलग अलग दोपहिया में घूम रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड निकले गर्म कपड़े।

 इसी बीच वे फलसीमा में लगभग 7.30 बजे फोटो खिचवाने के लिए रुके। इसी बीच एक अज्ञात वाहन से सड़क किनारे खड़ी स्कूटी और उनके परिवार को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस टक्कर में गरुड़ निवासी मंडल उनकी पत्नी रफ़ीका और उनकी बेटी स्कूटी सहित फालसीमा की ऊपर की सड़क से निचे की सड़क में आ गिरे।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी व बेटे की ज़िंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत।

इस घटना में स्कूटी तो सीधे नीचे दूसरी सड़क में जा गिरी जबकि रफ़ीका और उनकी बेटी झाड़ियों में कहीं फस गए। घटना की सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें निकाला गया। जिसमे रफ़ीका उम्र 30 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उनकी बेटी और पति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *