पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री सहित अन्य कार सवार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

दिल्ली/ देहरादून से दिल्ली जाते वक्त पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई पूर्व सीएम हरीश रावत सुरक्षित हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शुक्रवार शाम दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसे का शिकार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉 नई दिल्ली स्थित सांसदों के फ्लैटो में लगी भीषण आग 3 लोगों को बचाएं जाने की खबर।

उनकी कार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर अन्य गाड़ियों से टकरा गई। हादसा अचानक सामने आए वाहन को बचाने के दौरान हुआ। गनीमत यह रही कि पूर्व मुख्यमंत्री सहित वाहन में मौजूद सभी लोग बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें 👉 कैंची धाम के समीप होटल कर्मचारी की गोली लगने से हुई मौत।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरीश रावत अपने निजी वाहन से देहरादून से दिल्ली के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार कंकरखेड़ा क्षेत्र में पहुंची अचानक एक वाहन ने सामने से कट मार दिया। चालक ने कार को बचाने की कोशिश की परन्तु नियंत्रण बिगड़ने से वह अन्य गाड़ियों से टकराते हुए डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉 सीबीआई ने रिश्वत लेते डीआईजी को किया रंगेहाथों गिरफ्तार नोटों से भरा बैंग मिला।

हादसे की सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। पुलिस ने तुरंत दूसरी गाड़ी की व्यवस्था की जिसमें उन्हें सुरक्षित गंतव्य तक भेजा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी ट्रैफिक और लापरवाह वाहन चालकों के कारण आए दिन हादसे होते हैं। हादसे के बाद कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति भी बन गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *