नई दिल्ली स्थित सांसदों के फ्लैटो में लगी भीषण आग 3 लोगों को बचाएं जाने की खबर।

न्यूज़ 13 ब्यूरो

दिल्ली/ ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में सीपीडब्ल्यूडी के पार्किंग एरिया में कूड़ा पड़ा था उसमें ही पहले आग लगी थी और इसके बाद आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि ऊपर की 6 मंजिलों पर स्थित फ्लैट्स को भी अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉 जिलाधिकारी ने की प्रेस वार्ता, मीडिया के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की

नई दिल्ली क्षेत्र के विशंभर दास रोड स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में शनिवार दोपहर आग लग गई यहां पर सांसदों के आवास हैं। आग पार्किंग में रखे कबाड़ में लगी जो सातवीं आठवीं मंजिल तक पहुंच गई फिलहाल तीन लोगों के आग में झुलसने का पता चला है और तीन लोगों को ही बचाने की बात कही जा रही है। बचाव दल और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें 👉 कैंची धाम के समीप होटल कर्मचारी की गोली लगने से हुई मौत।

ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में सीपीडब्ल्यूडी के पार्किंग एरिया में कूड़ा पड़ा था उसमें ही पहले आग लगी थी। इसके बाद आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि ऊपर की 6 मंजिलों पर स्थित फ्लैट्स को भी अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि शुरुआती 3 मंजिल में सर्वेट क्वार्टर हैं उसके बाद एमपी रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉 सीबीआई ने रिश्वत लेते डीआईजी को किया रंगेहाथों गिरफ्तार नोटों से भरा बैंग मिला।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगभग आधा घंटा देरी से पहुंची थीं। फ्लैट्स में आग बुझाने का जो सिस्टम लगा हुआ है वह बिल्कुल काम नहीं कर रहा था उसमें बिल्कुल भी पानी नहीं था। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *