जिलाधिकारी ने की प्रेस वार्ता, मीडिया के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

जिलाधिकारी ने की प्रेस वार्ता, मीडिया के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की, जिलाधिकारी ने मीडिया का आभार व्यक्त किया और विकास कार्यों में सहयोग की अपेक्षा की।

चमोली/ जिलाधिकारी गौरव कुमार ने शनिवार को जिलाधिकारी सभागार में प्रेस वार्ता की। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया से आए सभी पत्रकारों का अब तक के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और आगे भी जनपद के विकास कार्यों में सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा की। डीएम ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और प्रशासन व मीडिया के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को गति मिलती है।

यह भी पढ़ें 👉 कैंची धाम के समीप होटल कर्मचारी की गोली लगने से हुई मौत।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बद्रीनाथ मास्टर प्लान,जोशीमठ ट्रीटमेंट कार्य, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में विस्थापन और पुनर्निर्माण कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर कराये जाने की बात कही।उन्होंने बताया कि आगामी नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारिया जोरों पर हैं और प्रशासन यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता से काम कर रहा है। अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के विकास के लिए प्रशासन पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है और इसमें मीडिया की रचनात्मक भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉 पीडब्ल्यूडी रुद्रप्रयाग ने बंद करली है आंखें सड़कों पर उगी झाड़ियों के साथ किनारों में बने गड्ढे दे रही है मौत को दावत।

प्रेस वार्ता में वरिष्ठ पत्रकार राजपाल बिष्ट, प्रेस क्लब के संरक्षक क्रांति भट्ट, अध्यक्ष देवेंद्र रावत, वरिष्ठ पत्रकार महिपाल गुसाई, शेखर रावत, जगदीश पोखरियाल, ओमप्रकाश भट्ट, महावीर सिंह रावत, के.के. सेमवाल, विनोद रावत, सुरेंद्र रावत, नंदन बिष्ट, महानंद बिष्ट, विनोद रावत, प्रकाश रावत, संदीप कुमार, गुड्डू राजा और। युद्धवीर फर्स्वाण सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *