जनप्रतिनिधियों ने वन क्षेत्राधिकारी फाटो रेंज को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि तराई पश्चिमी वन प्रभाग द्वारा फाटो सफारी जोन कैंटीन का टेंडर नियमों के विरुद्ध जारी किया गया है।
उनका कहना है कि टेंडर में रखी गई शर्तें इतनी कड़ी हैं कि स्थानीय महिला समूहों और बेरोजगार युवाओं के लिए उन्हें पूरा करना नामुमकिन है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर टेंडर प्रक्रिया को रद्द नहीं किया गया या उसमें संशोधन नहीं हुआ
तो वे सफारी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। अब देखना होगा कि वन विभाग स्थानीय लोगों की मांगों पर क्या कदम उठाता है या फिर विरोध की आग सफारी गेट से आगे भी फैलती है।