अब उत्तराखंड के इस पहाड़ी जनपद में हुआ थूक कांड रोटियों पर थूकता कैमरे में क़ैद हुआ समुदाय विशेष का युवक भड़का आक्रोश।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी

उत्तरकाशी/ उत्तराखंड से एक बार फिर एक अमानवीय घटना प्रकाश में आई है जिसने आम जनमानस में आक्रोश की लहर दौड़ा दी है। उत्तरकाशी ज़िला मुख्यालय में एक रेस्टोरेंट में कार्यरत युवक का तंदूरी रोटी पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा युवक एक विशेष समुदाय से संबंधित बताया जा रहा है रोटी बनाते वक्त जानबूझकर उस पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 जागरूक होती उत्तराखंड की जनता, भाजपा कार्यकर्ता ने विधायक बिशन सिंह चुफाल से 30 साल की उपलब्धियों पर मांगा जवाब जमकर सुनाई खरी-खोटी।

वीडियो वायरल होते ही स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़क उठा। गुरुवार दोपहर हिंदू संगठनों से जुड़े युवाओं ने इस घटना के विरोध में ज़िला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने मंडी सहित शहर के अधिकांश बाजारों को बंद करवा दिया और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। स्थानीय निवासियों के साथ अलग-अलग धार्मिक संगठनों ने भी इस कृत्य की कड़ी निंदा की है और इसे ज़िले की शांतिपूर्ण छवि को धूमिल करने वाला बताया है।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, धौलादेवी विकास खंड में अज्ञात बिमारी ने ली 7 लोगों की जान 50 से अधिक बीमार, स्वास्थ्य विभाग की जांच में इस बीमारी का जिम्मेदार निकला जल संस्थान।

पुलिस ने वायरल वीडियो की पुष्टि के बाद संबंधित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *