भाजपा सांसद व विधायक पर लोगों ने किया जबरदस्त हमला सांसद हुए लहूलुहान।

न्यूज़ 13 ब्यूरो

पश्चिम बंगाल/ जलपाईगुड़ी में भारतीय जनता पार्टी सांसद खागेन मुर्मू पथराव में घायल हो गए हैं खास बात है कि भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के बाद भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बंगाल पहुंचा था पार्टी ने राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं और कहा है कि राहत कार्य करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया जा रहा है। बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने लिखा बंगाल में टीएमसी का जंगल राज भाजपा सांसद खगेन मुर्मू एक सम्मानित आदिवासी नेता हैं और वे उत्तर मालदा से दो बार सांसद रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 मौसम विभाग का पूर्वानुमान 05 से 07 अक्टूबर तक भारी बारिश होने की चेतावनी।

जब वह भारी बारिश बाढ़ और भूस्खलन के बाद जलपाईगुड़ी के दुआर क्षेत्र में मौजूद नगरकाटा जा रहे थे तो टीएमसी के गुंडों ने उनपर हमला कर दिया। उन्होंने लिखा ममता बनर्जी कोलकाता कार्निवल में डांस कर रही हैं तो वहीं टीएमसी और राज्य प्रशासन गायब है असल में लोगों की मदद कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर राहत कार्य करने पर हमले किए जा रहे हैं यह टीएमसी का बंगाल है जहां क्रूरता का राज है और दया को सजा मिलती है।

यह भी पढ़ें 👉 73वे राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले की तैयारियों के लिए बैठक आयोजित।

दार्जिलिंग जिले में हुए विनाशकारी भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है आपदा प्रबंधन कर्मियों ने सोमवार को भी बचाव अभियान जारी रखा क्योंकि कई लोग अब भी लापता हैं और हजारों पर्यटक पहाड़ी क्षेत्रों में फंसे हुए हैं अधिकारियों ने यह जानकारी दी उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने कहा कि रविवार देर रात एक और शव बरामद होने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *