चमोली/ गौचर मेला मैदान पर जन कल्याण लोक सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन में सीता स्वंवर में लड़कियों द्वारा निभाये गये राम लक्ष्मण सीता के पात्रों को देखने के लिए पांडाल में भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
रामलीला मंचन के द्वितीय दिवस पर आयोजित लीला में सभी पात्रों ने शानदार अभिनय कौशल से दशकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
देर रात तक दर्शक लीला का आनंद लेते रहे।
श्री रामचन्द्र जी की भूमिका में आरजू गुंसाई, लक्ष्मण जी की भूमिका में प्रतिभा नेगी, सीता माता की भूमिका में कु दमयन्ती, ताड़िका योगम्बर सिंह,रावण की भूमिका में भरत सिंह नेगी,मारिच शुभम असवाल, सुभाहु अनमोल पंवार, एवम राजा जनक शतीस शैली, दशरथ शिवचरण बिष्ट, परशुराम राजेश सती द्वारा निभाये गये अभिनय से दर्शकों को पूरी रामलीला देखने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर द्वितीय दिवस के पावन संध्या पर
मुख्य अतिथि के रुप में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी हेमन्त चौहान अवर अभियन्ता राजीव चौहान रोशन पुण्डीर को जन कल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार ने स्मृति चिह्न भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया तत्पश्चात विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष चिन्ता र्माण सेमवाल जिला कार्यकारी अध्यक्ष भगवती प्रसाद खण्डूड़ी उपाध्यक्ष भास्करानंद सेमवाल तेजसिंह नयाल भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबन्धक सोहन सिंह रावत मौजूद थे
मंच संचालन अर्जुन नेगी एवम सुरेंद्र सिंह राणा मीडिया प्रभारी गोविन्द सिंह बिष्ट सचिव कुशाल सिंह नेगी आयव्यय प्रभारी राजेन्द्र सिंह नेगी कोषाध्यक्ष मंजु देवी लोक सांस्कृतिक अध्यक्ष शिव चरण बिष्ट म्युजिक डायरेक्टर गोपाल दत्त थपलियाल प्रदीप रावत देवेन्द्र पंवार योगेन्द्र सिंह रावत पुष्कर सिंह सगोई एवम समिति की गुरु माता की भूमिका निभा रही कल्पेश्वरी देवी ने कामधेनु रामलीला कमेठी की ओर से सभी दर्शको का अभिनंदन किया।