चमोली/ पुलिस के हाथ एक बार फिर बड़ी सफलता लगी है। चमोली पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जनपद में नशे के सौदागरों की कोई जगह नहीं है। एसपी चमोली सर्वेश पंवार की कप्तानी और सतत मॉनिटरिंग के चलते पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है।
भगतराम इंटर कॉलेज के पास संदिग्ध की घेराबंदी
21 सितम्बर को कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने गौचर मोटर मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया इसी बीच भगतराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास एक युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिया।