टिहरी/ जिले के देवप्रयाग के नजदीक रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिव मूर्ति के पास पानी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा समाया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुआ ट्रक एलएनटी कंपनी का था जो रेलवे निर्माण कार्य में लगा हुआ था। ट्रक में पानी का टैंकर भरा था और वह निर्माण स्थल की ओर जा रहा था। शिव मूर्ति के पास अचानक वाहन से चालक ने नियंत्रण खो दिया और वह खाई में जा समाया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक से चालक का शव बाहर निकाला। मृतक की पहचान गगन सिंह उम्र 30 वर्ष पुत्र भाग सिंह निवासी बडियारगर गांव जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है