देर रात सहस्त्रधारा में फटा बादल 2 लोग लापता कई होटल बहे दर्जनों दुकानें हुई क्षतिग्रस्त बचाव व राहत कार्य जारी।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ सहस्रधारा क्षेत्र में सोमवार देर रात बादल फटने से भारी नुकसान होने की खबर है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुसार मुख्य बाजार में मलबा आने से दो से तीन बड़े होटल और कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कार्डीगाड़ के ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी ने बताया कि घटना रात लगभग साढ़े 11 बजे की है।

यह भी पढ़ें 👉 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गौचर में संपन्न हुआ अभिभावक सम्मेलन।

कार्डीगाड़ में बादल फटने के बाद मुख्य बाजार में बड़े पैमाने पर मलबा आ गया। इससे दो से तीन बड़े होटल क्षतिग्रस्त हो गए और मार्केट की लगभग 7 से 8 दुकानें ध्वस्त हो गईं।उन्होंने बताया कि वहां पर लगभग 100 लोग फंस गए थे जिन्हें गांव वालों ने सकुशल रेस्क्यू करके सुरक्षित जगहों पर पहुंचा। उन्होंने बताया कि ऐसी भी सूचना मिली कि एक से दो लोग लापता हैं लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई हालांकि उनकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 जिलाधिकारी पौड़ी की कार्यवाही पर भड़का इंजीनियर्स फेडरेशन का आक्रोश 15 व 16 सितंबर को विरोध करते हुए सौंपेंगे ज्ञापन।

आपदा कंट्रोल रूम से रात दो बजे जानकारी मिली कि घटनास्थल के लिए एसडीआरएफ और फायर की टीम को रवाना कर दिया गया है परन्तु रास्ते पर अधिक मलबा आ जाने के कारण टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई। बताया गया कि लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मौके पर पहुंचकर रास्ता खोलने में जुट गई है। उधर दुसरी ओर तमसा नदी अपने रौद्र रूप में आ गई है। टपकेश्वर मंदिर में शिवलिंग तक डूब गया है। मंदिर परिसर को खाली कराया गया है। दुसरी ओर आईटी पार्क के पास भी भारी मात्रा में मलबा आ गया। इससे सॉन्ग नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया। पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क किया है। साथ ही नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है। रायपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि घटना रात लगभग साढ़े 12 से एक बजे के बीच की है जब आईटी पार्क के पास अचानक मलबा आ गया। सूचना मिलते ही तुरंत बड़ी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इसके बाद एनडीआरएफ व एसडीआरएफ को भी मौके पर बुला लिया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अभी तक किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है।

मसूरी में भी आया मलबा मजदूर की मौत

मसूरी के झड़ीपानी में सोमवार देर रात भारी बारिश से मजदूरों के आवास के ऊपर मलबा आ गया।

यह भी पढ़ें 👉 वन तस्करों ने खैर के 81 पेड़ों पर चलाई थी आरी तब जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं लगी इसकी भनक अब वन क्षेत्राधिकारी को किया गया सस्पेंड।

घटना में एक मजदूर की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। शहर कोतवाल संतोष कुंवर ने बताया कि बारिश का पानी और मलबा मजदूरों के कच्चे आवास के ऊपर आ गया था। इसमे एक मजदूर की मलबे में दबने से मौके पर मौत हो गई और एक मजदूर घायल हो गया घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। अन्य को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया सहस्त्रधारा में बादल फटने की घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि देहरादून के सहस्त्रधारा में देर रात हुई अतिवृष्टि से कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचने की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहा हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *