उत्तराखंड में आज इन जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी यह सड़क हुई बूरी तरह क्षतिग्रस्त।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ सितंबर का आधा महीना निकल गया है और राज्य में अभी भी भारी बारिश अपने चरम पर है ऐसे में सोमवार को भी पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने देहरादून, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों की कुछ हिस्सों में भी तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पौड़ी, चमोली, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तेज दौर की बारिश के साथ बिजली चमकने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉 मूसलाधार बारिश से ऋषिकेश हुआ जलमग्न कई कारें पानी में डूबीं।

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 20 सितंबर तक राज्य में बारिश के तेज दौर के आसार हैं। एनएच 707A केम्पटी-यमुनापुल के स्थान जीवन आश्रम के नजदीक मार्ग वाश ऑउट हो गया है। एनएच की टीम मौके पर पहुंच कर मार्ग को दुरुस्त करने में जुट गई हैं नरेंद्र नगर क्षेत्र में भारी बारिश होने से ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलवान और प्लासडा में राष्ट्रीय राजमार्ग 3 घंटे तक बाधित रहा। अभी भी लगातार बरसात लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है।

 उत्तरकाशी जनपद अन्तर्गत मार्गों की वर्तमान स्थिति

विवरण-

1- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारू है। हर्षिल से धराली तक 4×4 वाहनों हेतु मार्ग सुचारू है। धराली से गंगोत्री तक सुचारू है। अन्य जगह बंद होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत, शादी नहीं कि तो सेना के जवान पर रेप के केस में दर्ज कराया मुकदमा, कोर्ट ने किया बरी।

2- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान जंगलचट्टी, से 200 मीटर पीछे पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित है एन0एच0 की 01 जेसीबी मशीन एवं मजदूरों द्वारा मार्ग सुचारू किए जाने की कार्रवाई गतिमान है । तथा बनास के पास एन0 एच0 बड़कोट की 01 पोकलेन मशीन व मजदूरों द्वारा मार्ग सुचारू किये जाने हेतु कार्य गतिमान है।

3- बड़कोट-डामटा-विकास नगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारू हैं।

4-उत्तरकाशी-लम्बगांव-घनशाली तिलवाड़ा मोटर मार्ग यातायात सुचारू है।

वर्तमान समय मे जिला मुख्यालय गंगोत्री धाम/ यमुनोत्री धाम के साथ ही जिले के समस्त तहसील क्षेत्रों में बादल छाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *