अगस्त्यमुनि नगर पंचायत के दो सभासदों पर एक शिक्षक ने किया धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला।

न्यूज 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग/ प्राप्त जानकारी के मुताबिक अगस्त्यमुनि में विगत 1 सितंबर की रात्रि को अगस्त्यमुनि नगर पंचायत से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश मे आया है यहा एक स्थानीय विद्यालय मे कार्यरत एक शिक्षक ने एक खौफनाक घटना को अंजाम दिया है। अगस्त्यमुनि नगर पंचायत क्षेत्र में कल रात को घटित ख़ौफ़नाक घटना से क्षेत्र में अजीब माहौल बना है।

यह भी पढ़ें 👉 दिल्ली हरियाणा के लिए ख़तरे की दस्तक, दोनों राज्यों के लिए किया गया अलर्ट जारी।

इस तरह की घटनाओं का पहाड़ की शान्ति को भंग करने और इस तरह का व्यवहार पहाड़ के अनुरूप न होने पर तमाम तरह की बातें हो रही हैं जो प्रत्येक जुबान पर है इस वीभत्स घटनाक्रम के बाद हैं घटना के बाद नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में तनाव का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां देह व्यापार के ठिकाने का हुआ भंडाफोड़ महिलाओं सहित 5 लोग गिरफ्तार।

अगस्त्यमुनि नगर पंचायत के दो सभासद विक्की आंनद सजवांण व हिमांशु भट्ट पर स्थानीय विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक के द्वारा धारदार हथियार से हमला किया जिससे वो दोनो गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षक व नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के दो सभासदों विक्की आंनद सजवांण ओर हिमांशु भट्ट की आपसी कहासुनी ने उस वक्त खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई जब शिक्षक के द्वारा धारदार हथियार से सभासदों पर जानलेवा हमला करके उन्हें घायल कर दिया। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद दोनों घायल सभासदों को सीएचसी अगस्त्यमुनि में लाया गया जहां से बेस हॉस्पिटल श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, नदी के तेज बहाव में बहता दिखाई दिया गुलदार।

लेकिन लगातार हो रही बरसात के चलते सिरोबगड़ में मोटरमार्ग बन्द होने के चलते घायल सभासदों के परिजनों द्वारा वापस रुद्रप्रयाग आकर निजी अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है। इस घटनाक्रम के बाद नगरपंचायत अध्यक्ष ने इस मामले को गम्भीर बताते हुए थाना अगस्त्यमुनि में तहरीर देकर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, घास लेने गई महिला को भालू ने बनाया अपना निवाला।

नगरपंचायत अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना अगस्त्यमुनि में नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के दो सभासदों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने की घटना को अंजाम दिया गया जिसके सबन्ध में दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सँ० 36/2025 धारा 115, 118(1), 351(2) व 352 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *