यहां चलती कार पर गिरा भारी-भरकम बोल्डर।

न्यूज 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ लगातार हो रही बारिश के चलते नैनीताल रोड पर दोगांव के समीप बड़ा हादसा उस समय टल गया जब पहाड़ से अचानक भारी बोल्डर गिरकर एक चलती कार पर आ गिरा।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, नदी के तेज बहाव में बहता दिखाई दिया गुलदार।

गनीमत रही कि बोल्डर कार के किनारे से टकराया और बड़ा नुकसान होने से बच गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार भूस्खलन के कारण नैनीताल रोड बेहद जोखिम भरी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, घास लेने गई महिला को भालू ने बनाया अपना निवाला।

वहीं प्रशासन ने यात्रियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे फिलहाल इस मार्ग पर सफर करने से बचें। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *