अल्मोड़ा, नदी के तेज बहाव में बहता दिखाई दिया गुलदार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ जिले के सिमनोली क्षेत्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में कोसी नदी के तेज बहाव में एक वयस्क गुलदार पानी के तेज बहाव में बहता हुआ दिखाई दिया। उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, घास लेने गई महिला को भालू ने बनाया अपना निवाला।

जिससे जंगली जानवरों पर भी खतरा बढ़ गया है स्थानीय लोगों के मुताबिक गुलदार (तेंदुआ) अच्छे तैराक होते हैं इसलिए ये आशंका कम है कि वह डूबने से मरा होगा। गुलदार की मौत को लेकर संभावना जताई जा रही है कि उसका शव नदी किनारे पड़ा होगा और जलस्तर बढ़ने से वह बह गया होगा।

यह भी पढ़ें 👉 राजकीय पालीटेक्निक गौचर के निचले हिस्से में भारी भूस्खलन, शैक्षणिक भवन भी खतरे की जद में। निचले हिस्से में स्थित आवासीय भवनों को भी भारी खतरा। लोगों को प्रशासन ने किया अन्यत्र शिफ्ट।

इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। विभाग ने गुलदार की मौत को लेकर जांच शुरू कर दी है और शव के बहाव की दिशा में खोजबीन की जा रही है। इससे पहले भी बीते दिनों एक गुलदार का नदी के तेज बहाव में बहने का वीडियो वायरल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *