रुद्रप्रयाग/ सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच सडक पर गिरे बोल्डर आज सुबह सड़क पर बोल्डर की चपेट में एक वाहन आ गया जिससे दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि वाहन उत्तरकाशी से केदारनाथ यात्रा पर आया था। आज सुबह सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए निकला था लेकिन मुनकटिया के समीप पहाड़ी टूटने से वाहन के ऊपर बड़े-बड़े बोल्डर गिर गए जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि वाहन में ।। लोग सवार होने बताए जा रहे हैं जिनमे दो की मौके पर ही मौत हो गई है। दो लोग गम्भीर घायल हैं व अन्य लोगों को हल्की छोटे आई हैं। ये सभी लोग उत्तरकाशी के बताए जा रहे हैं।