बेतालघाट पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे के साथ एक युवक को किया गिरफतार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि नैनीताल

बेतालघाट/ थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बेतालघाट-भुजान मार्ग पर रातौड़ा पुल से करीब 100 मीटर पहले चेकिंग के दौरान अभियुक्त दीपक उर्फ दिवाकर निवासी पंजाबी कॉलोनी, गुल्लर घट्टी थाना रामनगर जनपद नैनीताल उम्र 19 वर्ष के कब्जे से 4.880 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड भाजपा में बढ़ता जा रहा है आपसी घमासान, विधायक बिशन सिंह चुफाल ने दायित्वधारी मंत्री पर निशाना साधते हुए लगाएं गंभीर आरोप।

अभियुक्त द्वारा परिवहन हेतु प्रयुक्त मोटरसाइकिल UK19 B 3583 पल्सर N-160 को भी सीज किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बेतालघाट में एफआईआर संख्या 13/2025, धारा 8/20/60 NDPS Act पंजीकृत की गई है।

पुलिस टीम

उप निरीक्षक हरि राम का0 दीपक सिंह रावत का0 दीपक सिंह सामंत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *