उत्तराखंड में कई जिलों के लिए आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी चमोली में भारी बारिश के चलते नीति घाटी का यह पुल बहा दर्जनों गांवों का टूटा सम्पर्क।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है इन सबके बीच राज्य में हो रही रुक-रुक बरसात के चलते तथा चमोली जिले में भारी बारिश के चलते ज्योर्तिमठ – नीति घाटी को जोड़ने वाला पुल तमक नाले में रात्री 2 बजे जल प्रलय आने से ध्वस्त होकर बह गया है जिससे उसे क्षेत्र का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है इस पुल के टूटने से लगभग 15 गांवो का संपर्क टूट गया है।

यह भी पढ़ें 👉 हिमालय और लोकसंस्कृति के प्रहरी पत्रकार क्रांति भट्ट को मिलेगा गिरी गंगा गौरव सम्मान।

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बादलों ने डेरा डाला हुआ है और रुक-रुक कर भारी बारिश के दौर भी जारी हैं बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने आज देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व बारिश के अति तेज दौर होने की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड को अभी आसमानी आफत से मिलने वाली नहीं है राहत, 15 सितंबर तक बरसेंगे बादल उत्तरकाशी और बागेश्वर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी।

बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शेष पर्वतीय जिलों और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं बारिश को लेकर येलो अलर्ट है। फिलहाल मंगलवार तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है। अगले तीन दिन के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है

 भारत चीन सीमा से लगे सड़क मार्ग तमक नाले में बंद

देर रात भारी बारिश के चलते यहां पुल बह गया चमोली में देर रात से लगातार बारिश जारी है बारिश का क़हर लगातार लोगों के लिए मुसीबतें खड़ी करता जा रहा है जोशीमठ निति घाटी को जोड़ने वाला सडक पर बना तमक नाले के पास पुल बहने से सडक पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉 दो-दो जगहें बोटर लिस्ट में नाम होने के चलते कोर्ट ने इन पंचायत सदस्यों की शपथ पर लगाई रोक।

सामरिक दृष्टिकोण से यह सडक बेहद ही महत्वपूर्ण है सीमा पर तैनात जवानों के लिए महत्वपूर्ण चीजें इसी सड़क मार्ग से होकर जाती है वही क्षेत्र में रहने वाले आधे दर्जन गांवों का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है स्थानीय लोगों का कहना है पिछले महीने से लगातार अलग अलग जगहों पर सड़क टूटने से लोगों को बार बार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है हालाकि प्रशासन का कहना है कि सड़क को सुचारु करने के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *