बागेश्वर जिले के कपकोट विकास खंड में भी भारी बारिश के चलते मकान टूटने व जनहानि होने की खबर प्रशासन मौके पर।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि बागेश्वर

बागेश्वर/ कपकोट विकासखण्ड के ग्राम पौंसारी में भारी बारिश के कारण जनहानि एवं मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। इसी प्रकार ग्राम बैसानी क्षेत्र में भी भूस्खलन से कुछ नुकसान की सूचना मिली है जिसमें 13 बकरियां व अन्य पशुओं की हानि की ख़बर है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीमें राहत व बचाव कार्य हेतु मौके पर पहुंचीं।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली के मोपाटा में अतिवृष्टि से हुए नुकसान के बाद तहसील प्रशासन की टीम पहुंची मौके पर, घटना स्थल पर लापता लोगों की खोजबीन शुरु।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीमें सक्रिय रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं।
प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता एवं सुरक्षित स्थानों पर पहुचाने के लिए जिला प्रशासन हर संभव कदम उठा रहा है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी जिलास्तरीय अधिकारी आपदा कंट्रोल रूम से निरंतर समन्वय कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 रुद्रप्रयाग जिले के जखोली विकास खंड में बादल फटने से भारी तबाही हुई है 10 लोगों के लापता होने की ख़बर मकान के मलवे में दबकर एक महिला की भी मौत हुई है।

प्रभावित क्षेत्रों में पीडब्ल्यूडी एवं पीएमजीएसवाई की टीमें मार्ग खोलने के लिए तत्परता से काम कर रही हैं तथा वैकल्पिक रास्तों को चिन्हित कर राहत दलों को भेजा जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिला स्तर से अलग-अलग अधिकारियों को राजस्व निरीक्षकों एवं अन्य कार्मिकों के साथ प्रभावित गांवो में भेजकर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
जिलाधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुचाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *