खैराना/ एक युवक का शव यहां संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। नदी में शव मिलने की सूचना पर खैरना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला।
घटना की खबर मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित कोसी नदी में मंगलवार दोपहर में शव मिलने से हड़कंप मच गया।