भराड़ीसैंण, दुसरे दिन भी विधानसभा में हंगामेदार शुरुआत फिर से सदन स्थगित।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

गैरसैंण/ उत्तराखंड विधानसभा का चार दिवसीय मानसून सत्र मंगलवार से भराड़ीसैंण स्थित ग्रीष्मकालीन राजधानी में शुरू हुआ है। सत्र के पहले ही दिन विपक्ष ने कानून व्यवस्था को लेकर जबरदस्त हंगामा किया जिसके चलते सदन की कार्यवाही कई बार रोकनी करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉 खैरना, नदी में संदिग्ध परिस्थिति में मिला ताड़ीखेत विकास खंड के युवक का शव।

सत्र के दूसरे दिन बुधवार को भी विपक्षी दलों का आक्रामक रुख जारी है। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के विधायक वेल में आ गए और कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हरक सिंह रावत को मिली बहुत बड़ी राहत इस मामले में सीबीआई ने दी क्लीन चिट।

विपक्ष नियम 310 के तहत इस मुद्दे पर तत्काल चर्चा की मांग पर अड़ा रहा। बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार भी विपक्ष के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *