अल्मोडा/ यहां पहुंचे दिनेश और दिशा तलवार ने 1994 में जनसंख्या जागरूकता अभियान शुरू किया, अब तक 400 शहरों में उल्टा पैदल मार्च कर चुके हैं अल्मोड़ा गांधी पार्क चौघानपाटा में पहुंचे तलवार दाम्पत्य ने कहा कि जनसंख्या पूरे विश्व की चिंता का विषय बन चुका है. हमारे देश में भी इसको लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं.
इसके बावजूद जनसंख्या का मीटर धीमा होने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसे में समाज के अनेक जागरूक लोग अपने-अपने स्तर से जनसंख्या नियंत्रण के लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं. मेरठ के तलवार दंपति और उनके दो बच्चे हैं।जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर तलवार दंपति पिछले 30 साल से देश में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जागरूकता फैला रहे हैं तो साथ ही सशक्त जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग भी कर रहे हैं. ये लोग अब तक देश भर के 400 से अधिक शहरों में घूमकर जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर लोगों को जागरूक कर चुके हैं.
इनके अभियान की खास बात ये है कि तलवार दंपति उल्टा पैदल मार्च करते हैं. इनके साथ इनका एक बच्चे भी उल्टा पैदल मार्च में शामिल हैं. उन्होंने बताया कि भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर तलवार दंपति पिछले 30 साल से प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय मांग रहे हैं. लेकिन 1994 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव से लेकर2025 में वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक से इन्हें मिलने का समय नहीं मिल सका है
अल्मोड़ा पहुंचे तलवार दंपति ने चौघानपाटा गांधी पार्क ,मॉल रोड, लाला बाजार समेत अन्य स्थानों में जाकर जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया. जागरूकता अभियान में उनकी पत्नी दिशा तलवार व पुत्र यश तलवार शामिल थे।