चमोली में हर घर तिरंगा के तहत आयोजित होंगे कार्यक्रम

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जनपद में तीन चरणों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत जनपद के विभिन्न स्थानों पर तिरंगा रैली, प्रदर्शनी, देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के इस होटल में चल रहा था सैक्स रैकेट 8 युवतियों के साथ 5 युवक गिरफ्तार।

मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में तीन चरणों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रथम चरण 2 अगस्त से 8 अगस्त तक विद्यालयों की दीवारों और बोर्डों पर तिरंगे से संबंधित चित्रों से साज सज्जा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉 गैरसैण में विधानसभा मानसून सत्र की तैयारिया तेज, व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश, आवास, विद्युत, जलापूर्ति से लेकर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित,रखने के निर्देश।

साथ ही विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से प्रदान की गई प्रदर्शनियों को प्रदर्शन किया जाएगा। 9 अगस्त से 12 अगस्त तक कार्यक्रम का द्वितीय चरण आयोजित किया जाएगा। जिसमें तिरंगा महोत्सव के साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉 निर्माणाधीन विष्णुगाड पीपलकोटी जल बिधुत परियोजना डेम साइट पर भूस्खलन होने से मजदूर हुए घायल। चमोली।

जबकि 15 अगस्त के दिन कार्यक्रम का तृतीय चरण आयोजित किया जाएगा। इस दिन सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण और तिरंगा वितरण किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को कार्यक्रम के आयोजन को लेकर व्यवस्थाएं चाक-चौबंध करने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *