उत्तराखंड में यहां घास लेने गई महिला को गुलदार ने किया गंभीर घायल महिला हायर सेंटर के लिए रेफ़र।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी

उत्तरकाशी/ उत्तराखंड में मानव वन्य जीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है रविवार को हुई एक घटना में गुलदार ने महिला पर हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है महिला की पहचान उर्मिला देवी पत्नी मोहन नौटियाल उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम पुजेली कुमोला तहसील पुरोला उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉 बीआरओ के पास नाप भूमि के अलावा 25 नाली अतिरिक्त कब्जे की भूमि।

इस घटना से ग्रामीणों में रोष फैला हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को सुबह उत्तरकाशी जिले के तहसील पुरोला के ग्राम पुजेली कुमोला में घास लेने गयी एक महिला पर अचानक तेदुआ द्वारा हमला किया गया है जिसके चलते उक्त महिला घायल हो गई घायल महिला को ग्रामीणों के साथ वन विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरोला लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल हाईकोर्ट मे गूंजा गैरसैंण राजधानी की मुद्दा न्यायमूर्ति थपलियाल की तल्ख टिप्पणी कहा उत्तराखंड के लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं नेता।

उक्त घायल महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरोला में प्राथमिक उपचार देने के बाद आवश्यक जाच के लिए हायर सेन्टर देहरादून हेतु रेफर किया गया है। उधर ग्रामीण क्षेत्र में हुई इस घटना से क्षेत्र में रोष फैला हुआ है ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार से सुरक्षा के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *