चमोली से आई दुःखद खबर युवा ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार की बोटिंग से 3 दिन पहले हुई मौत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

थराली/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बीच एक दुखद खबर सामने आई है थराली विकासखंड के देवलग्वाड़ गांव के प्रधान पद के प्रत्याशी का अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया जिससे देवलग्वाड़ में फिलहाल ग्राम प्रधान पद का चुनाव स्थगित हो गया इसके बाद ग्राम प्रधान का चुनाव यहां अभी नहीं किया जाएगा। विगत दिनों से प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह पुत्र नैन सिंह उम्र 38 वर्ष अचानक तबीयत बिगड़ने से अस्पताल में भर्ती थे जहां पर उनका उपचार चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां घास लेने गई महिला को गुलदार ने किया गंभीर घायल महिला हायर सेंटर के लिए रेफ़र।

लेकिन अचानक शनिवार को एक दुखद खबर सामने आई जिससे देवलग्वाड़ के ग्रामीणों की आंख से आंसू रुक नहीं रहे हैं इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि विगत दिनों पहले राजेंद्र की तबीयत खराब होने लगी ग्रामीणों की मदद से राजेंद्र सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली उपचार के लिए लाया गया डॉक्टरों ने राजेंद्र की हालत को देखते हुए उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया इसके बाद श्रीनगर में उसका उपचार चल रहा था डॉक्टरों ने उसे दो दिन उपचार के बाद जौलीग्रांट के लिए रेफर कर दिया जौलीग्रांट में शनिवार को राजेंद्र सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड दिया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां घास लेने गई महिला को गुलदार ने किया गंभीर घायल महिला हायर सेंटर के लिए रेफ़र।

राजेंद्र सिंह के पिता का 3 साल पहले निधन हो गया था मा 8 साल पहले ही गुजर गई थी परिवार का कमाने वाला एकमात्र सहारा राजेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी उर्वशी और 4 साल और 6 साल के दो बेटे छोड़ गये हैं विकासखंड के निर्वाचन अधिकारी अवनीश गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल देवलग्वाड़ ग्राम प्रधान का चुनाव स्थगित किया गया है अन्य पदों पर चुनाव प्रक्रिया जारी है उत्तराखंड में हरिद्वार जिले को छोड़कर बाकी 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने है राज्य में दो चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे पहले चरण के तहत मतदान 24 जुलाई को मतदान होगा दूसरे चरण में 28 जुलाई को होगा 31 जुलाई को एक साथ पंचायत चुनाव की मतगणना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *