सावधान, उत्तराखंड में पांव पसार रहा है कोरोना 5 नए मरीज मिले एम्स ऋषिकेश के 2 डाक्टर भी संक्रमित।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड में कोरोना वायरस एक बार फिर रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। बुधवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं जिनमें ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर और एक स्टाफ नर्स भी शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है जिनमें से 6 मरीज वर्तमान में एक्टिव हैं।

यह भी पढ़ें 👉 भिकियासैंण तहसील में बेटे ने अपनी 71 वर्षीय मां को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को कुल 19 मरीजों की आरटी-पीसीआर जांच की गई थी जिनमें पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन पांच मरीजों में से दो राज्य के स्थानीय निवासी हैं जबकि तीन अन्य संक्रमित हैदराबाद, बेंगलुरु और बिजनौर से यात्रा कर लौटे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, जनपद के 592 मतदान बूथों पर आयोजित होगा वृहद पौधरोपण कार्यक्रम, जिला निवार्चन विभाग की ओर से आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने जानकारी दी कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य की सभी चिकित्सा इकाइयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। साथ ही कोरोना से निपटने की तैयारियों को और तेज़ कर दिया गया है। वर्तमान में एक मरीज को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि अन्य पांच मरीज होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से सावधानी बरतने और आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की है।

महत्वपूर्ण निर्देश व एहतियात

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का उपयोग करें।

हाथों को नियमित रूप से सैनिटाइज़ करें।

यह भी पढ़ें 👉 देहरादून, 2016 में दल बदलने वाले विधायकों को सीबीआई ने भेजा समन दल बदलने व पैसे के लेन-देन को लेकर होगी पूछताछ।

लक्षण दिखने पर तुरंत कोविड जांच करवाएं।

संक्रमित व्यक्तियों से दूरी बनाए रखें।

राज्य सरकार ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराया जाए और संभावित संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *