हल्द्वानी में शराब के नशें में धुत होकर पापा की परियो ने सड़क में किया तांडव, पुलिस ने परिजनों को बुलाकर किया परिजनों के सुपुर्द।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ गौला बाईपास रोड पर खेड़ा में बीती रात तीन युवतियों ने शराब के नशे में सड़क पर जमकर तांडव किया। सड़क पर आकर नाच रही इन युवतियों के वीडियो बनाने के लिए राहगीरों ने गाड़िया रोक दीं जिससे वहां यातायात भी बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस नशे के धुत तीनों युवतियों को पकड़कर थाने लायी और उनके परिजनों के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी, एमबीपीजी कालेज में छात्रों का प्रदर्शन, भारी पुलिस बल किया गया तैनात।

पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रात लगभग 10 बजे काठगोदाम थाने से लगभग 3 कलोमीटर आगे खेड़ा में ट्रैफिक जाम की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचे सिपाही ने देखा कि तीन युवतियां शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर नाच रही थीं और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही थीं। इस बीच राहगीर वीडियो बनाने लगे और सड़क पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। इससे खेड़ा गौलापार स्थत एक होटल के बाहर हंगामा हो गया और सड़क पर चल रहे वाहन रुक गए।

यह भी पढ़ें 👉 दिल्ली में होगी उत्तराखंड की गायन प्रधान रामलीला, पहाड़ की सांस्कृतिक धरोहर का अद्वितीय सौंदर्य।

पुलिस के मुताबिक तीनों युवतियां रात को लगभग 10 बजे एक कार में सवार होकर होटल में आईं थी और शराब के नशे में धुत्त होने पर उन्होंने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। राहगीरों व स्थानीय लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया परन्तु युवतियों ने उल्टा उन को ही गाली-गलौज करना शुरू कर दिया जिससे वहां हालात और बिगड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां 10वीं की टॉपर रही छात्रा का अपहरण कर मौलाना को बुलाकर मुस्लिम युवक ने जबरदस्ती कर ली शादी।

सूचना पर काठगोदाम थाने के उप निरीक्षक जगदीश महिला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों युवतियों को हिरासत में लिया। इसके बाद यातायात सुचारू कराया गया। थाने में लाने के बाद दस्तावेजी कार्रवाई के उपरांत पुलिस ने युवतियों के परिजनों को बुलाकर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया।थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि तीनों युवतियां हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र की रहने वाली हैं। उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई है भविष्य में ऐसा व्यवहार दोहराने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *