मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इन मुद्दों पर लगी मुहर।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई है जिसमें अहम मुद्दों पर मोहर लगी है। कैबिनेट ने पशुपालन विभाग का बड़ा फैसला, अब आईटीबीपी वाले स्थानीय लोगो से भेड़, बकरी मटन, और मुर्गी की सप्लाई करेंगे मत्स्य पालन भी करेंगे लगभग 20 हजार स्थानीय लोगो को रोजगार मिलेगा
सिविल न्यायलय विकासनगर में 378 वर्ग मीटर जमीन वकीलों के चेंबर के लिए दिए जाने की मंजूरी

यह भी पढ़ें 👉 त्योहारों के सीजन में मिठाईयों में घोला जा रहा है जहर आपकी सेहत पर डाल सकता है गम्भीर असर, पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

मानव वन्य जीव राहत वितरण निधि में संसोधित किया गया अब तक विभाग और आयुष्मान से जो मदद मिलती थी अब दोनों को अलग अलग दिया जा सकेगा इसके अलावा नियमावली में भी हुआ बदलाव

उप औषधि नियंत्रक के पद का सृजन अधीनस्थ लेखा परीक्षा सम्मिलियन नियमावली को किया गया संशोधित
चमोली पिथौरागढ़ उत्तरकाशी में होगा ये काम

जीपीएफ में अब पैसा केवल 5 लाख ही जमा करा सकेंगे कर्मचारी उत्तराखंड सोसाइटी स्टार्ट अप और 17 पद को मंजूरी
विधुत नियामक आयोग की वार्षिक लेखा परीक्षा से जुडी रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर रखी जाएगी

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां बेखौफ बदमाशों ने दिन दहाड़े पूर्व सैनिक पर की फायरिंग दहशत में ग्रामीण।

हरिद्वार के सिडकुल में हेली पोर्ट बनाने की तैयारी सीएम लेंगे फैसला कैबिनेट ने किया अधिकृत शहरी विकास विभाग के 2007 से पूर्व के कर्मचारियों को पेंशन देने का फैसला लिया गया
सैनिक कल्याण विभाग वीरता पुरस्कार अशोक चक्र महावीर चक्र शौर्य चक्र के पदक पाए परिजनों को लेकर हुआ फैसला रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे इसके बजट की व्यवस्था परिवहन विभाग करेगा

सिंचाई विभाग को लेकर बड़ा फैसला ग्राउंडवाटर और स्प्रिंग के पानी का उपयोग पर भी पैसे देने होंगे
उत्तराखंड प्रवधिक शिक्षा विभाग की सेवा संशोधन नियमावली में हुआ संसोधन

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के नेगी पैलेस होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा सरगना, ब्रोकर सहित तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

जल जीवन मिशन के तहत समिति में नए सदस्य रखें जाने को मंजूरी
मंत्रिमंडल ने प्रदेश में अगले 3 साल निशुल्क सिलेंडर देने की योजना को 3 साल के लिए मंजूरी दी

कौशल विकास विभाग के अंतर्गत सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण में आने वाले प्रशिक्षण लेने वालों का भोजन रहने की व्यवस्था सेंटर ही करेगा

शहरी विकास विभाग नगर निकाय और प्राधिकरण हेतु मलीन बस्तियों के अध्यादेश को कैबिनेट में रखा गया 3 साल और बढ़ाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *