यहां युवती पर नाबालिग के शोषण का आरोप।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हरिद्वार:-

हरिद्वार/ पुरुषो पर महिलाओ के यौन शोषण करने व बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप तो लगते ही रहते है। लेकिन ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने नाबालिग पुत्र का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए एक युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पिता का आरोप है की युवती उसके पुत्र को घर के बाहर से स्कूटी पर बैठा क़र फरार हो गई। वही, ज्वालापुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉 : सरकार का कड़ा एक्शन विधायक की करोड़ों की भूमि जब्त।

जानकारी के अनुसार ज्वालापुर के गोविन्दपुरी निवासी महिपाल सिंह रौतेला ने शिकायत क़र बताया कि उसके 17 वर्षीय पुत्र को बिल्वकेश्वर निवासी 24 वर्षीय साक्षी ने डराधमका कर अपने जाल में फसाया हुआ है और उसका शारिक शोषण करती है। बीते 01 अक्टूबर को साक्षी की माँ और बहन उनके घर आए और दोनों की शादी करने की बात कही। जिसके बाद महिपाल ने उन्हें बेटे की पढ़ाई का हवाला देते हुए इंकार क़र दिया। जिसके बाद साक्षी उसके पुत्र को उसके घर के बाहर से स्कूटी पर बैठा कर फरार हो गई। वही, ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जाँच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *