गैरसैंण विकास खंड के मज्याडी के ग्रामीण हुए पानी की बूंद-बूंद के लिए हलकान ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि चमोली

चमोली/ गैरसैंण विकासखंड के दूरस्थ गांव मज्याड़ी तल्ली के ग्रामीण पिछले एक महीने से पानी की किल्लत से परेशान होकर दर-दर भटकने को मजबूर हैं ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की जा चुकी है बावजूद इसके हालात जस के तस बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां सुबह-सुबह लगी कार शोरूम के कम्पाउन्ड में भीषण आग 3 कारें हुई जलकर राख।

जिस कारण ग्रामवासियों को पेयजल की किल्लत से दो चार होना पड़ रहा है वहीं पेयजल की समस्या से ग्रामवासियों में खासा रोष है

मुख्यमंत्री पोर्टल व विभागीय अधिकारियों से लगा चुके गुहार

इस संबंध में ग्रामीण गंगा सिंह कनवासी व संगीता देवी ने बताया कि कई बार ग्रामीण जल संस्थान कर्मियों से लेकर अधिकारियों तक पेयजल किल्लत की समस्या से अवगत करा चुके हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है बताया कि पेयजल समस्या की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉 रिजर्व बैंक ने इस बैंक के खिलाफ उठाए सख्त कदम रद्द किया बैंकिंग लाइसेंस

लेकिन आज तक तक कोई भी समाधान नहीं हो पाया है जिस कारण ग्रामवासी बूंद-बूंद पानी को लेकर दर-दर भटकने को मजबूर हैं कहा कि विभागीय अधिकारी ग्रामीणों की फरियाद सुनने को तैयार नही हैं जिस कारण ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है

अब तक हार कर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने कहा कि अगर पेयजल समस्या का समाधान जल्द से जल्द नहीं होता है तो समस्त ग्रामवासी विभाग व सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें 👉 केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर बना ढाबा टुटा मलवे में दबे 7 श्रद्धालु।

जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी पर्वतीय अंचलों में भीषण गर्मी से पेयजल की समस्या बढ़ जाती है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है वहीं गर्मी के सीजन में नदियों और प्राकृतिक जल स्रोतों का पानी कम हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *