चमोली/ गोपेश्वर नगर में पिछले कई दिनों से सोसल मीडिया पर तैर रहें अश्लील एमएमएसओं में से एक वायरल एमएमएस पर गोपेश्वर थाने में एक युवती द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नगर के ही एक युवक के विरुद्ध अलग-अलग धराओं में पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर लिया है। युवती ने तहरीर में बताया कि उक्त युवक के द्वारा उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया गया है।
गोपेश्वर थाने के थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आज सुबह एक युवती थाने में यह शिकायत ले कर आई थी कि एक युवक द्वारा चुपके से उसका न्यूड विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। युवती द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर युवक के पर आईपीसी की धारा 354A,354C, और 509 में मुक़दमा दर्ज करके जाच शुरू कर दी गई हैं साथ ही उक्त आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
गोपेश्वर नगर में इन दिनों कई अश्लील वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने की खबरें चर्चाओ में हैं जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुक़दमा दर्ज कर लिया है अभी भी पुलिस द्वारा अन्य वायरल हो रही अश्लील वीडियो की जाच की जा रही है जिसमें दिखाई दे रहे व्यक्तियों को चिन्हित कर पुलिस कार्यवाही कर सकती है। वही नगर में वायरल हो रहे इस प्रकार के वीडियो को लेकर लोगो में भी ख़ासा आक्रोश है। लोगो का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा इस तरह का घृणित कृत्य करके नगर को बदनाम किया जा रहा है ऐसे लोगो पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।