देहरादून/उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां हरक सिंह रावत के अलावा वन विभाग के वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर पर भी ED की छापेमारी जारी है।
बुधवार को सुबह ईडी की टीम पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के ठिकानों पर पहुंची। इसके साथ ही ईडी की टीम ने वन विभाग के वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर पर भी छापेमारी की।
बता दें सुशांत पटनायक उत्तराखंड में ताकतवर अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुशांत पटनायक के घर में छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया गया है।