उत्तराखंड के इन पर्वतीय जिलो में बर्फबारी के आसार, मैदानी क्षेत्रों में बढ़ेगी ठिठुरन।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ आज उत्तराखंड के पर्वतीय जिलो में मौसम अपनी करवट बदलेगा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर के साथ पिथौरागढ़ जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ेगा। यहां तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल, यहां वाहन में भेड़ बकरीयो की तरह ठूंस कर लें जा रहे स्कूली बच्चों के वाहन चालक के लाइसेंस को पुलिस ने भेजा निरस्तीकरण के लिए आरटीओ कार्यालय, वाहन में 26 बच्चे थे सवार।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक राज्य में 12 दिसंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि सुबह के समय मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा दिसंबर की शुरुआत में हुई हल्की बारिश व बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *