हल्द्वानी/ यहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पहले सड़क किनारे डिवाइडर में टक्कर मारी उसके बाद तीन महिलाओं को भी घायल किया जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया पूरा मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र के शीशमहल के पास वाटर फिल्टर प्लांट का है। जहां पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार जिसकी रफ्तार काफी तेज थी।
और ड्राइवर ने कार पर से नियंत्रित खोकर पहले कार डिवाइडर से जा टकराई उसके बाद रास्ते में जा रही तीन महिलाओं को भी टक्कर मार थी महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगो के अनुसार कार में बैठे चालक और अन्य एक सवारी मौके से भाग गए फिलहाल पुलिस इस मामले में कार चालक की तलाश कर रही हैं।