हल्द्वानी/ लालकुआं-तराई केंद्रीय वन प्रभाग में तैनात वन क्षेत्राधिकारी हरीश चंद्र पांडे का चार दिन बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है पुलिस लगातार उन्हें तलाश रही है परन्तु उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है जिसके चलते परिजनों का बुरा हाल है।
तीन दिन पहले तराई केंद्रीय वन प्रभाग में तैनात वन क्षेत्राधिकारी हरीश चंद्र पांडे अपने घर से लापता हो गए थे। जिसके बाद से वन महकमा और पुलिस लगातार उनकी खोज में जुटी हुई हैं परन्तु चार दिन बीत जाने के बाद भी उनके बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस वन क्षेत्राधिकारी हरीश चंद्र पांडे को ढूंढने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है सीसीटीवी जांच में वन क्षेत्राधिकारी को ऑटो से काठगोदाम की ओर जाते देखा जा रहा है। पुलिस अब ऑटो की तलाश में जुट गई है वही चार दिन बीत जाने के बाद भी कुछ पता नहीं चलने के कारण परिजन परेशान हैं।
ऊंचापुल निवासी वन क्षेत्राधिकारी हरीश चंद्र पांडे उम्र 55 साल अपने घर से 29 नवंबर की शाम लापता हो गए थे। काफी ढूंढने के बाद भी उनका कुछ भी पता नहीं चल पाया है परिजन उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से भी खोजने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस व वन विभाग दोनो ही मामले की जांच में जुटे हुए हैं।