सरयू में छलांग लगाने वाली कपकोट के पोलिंग गांव निवासी महिला का शव हुआ बरामद।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि बागेश्वर

बागेश्वर/ सरयू नदी में छलांग लगाने वाली कपकोट के पोलिंग गांव की महिला का शव बरामद हो गया है। पुलिस, फायर सर्विस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने महिला के शव को हरसीला के नजदीक सरयू नदी से बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉 सोमेश्वर, परिजनों की फटकार से नाराज़ नाबालिग सहेलिया हुई घर से फरार।

सोमवार की शाम को भागुली देवी पत्नी स्व. आनंद राम उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी ग्राम पोलिंग के सरयू में छलांग लगाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, फायर रेस्क्यू टीम, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ टीम और स्थानीय लोगो ने नदी में गहन छानबीन कर लगातार सर्च किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, जिला हैडक्वाटर के समीप स्कूल बस में लगी भीषण आग, पुलिस ने सभी बच्चों को बस से सुरक्षित निकाला बाहर।

गहन सर्च के बाजूद भी डूबी महिला का कोई पता नहीं चल पाया। मंगलवार की सुबह से फिर खोजबीन शुरू हुई। लगातार गहन सर्च के बाद डूबने वाले स्थान से लगभग 10-12 किलोमीटर की दूरी पर हरसीला के समीप महिला का शव बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *