देहरादून/ मौसम विभाग ने 11 जुलाई तक मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग ने टिहरी देहरादून, पौड़ी गढ़वाल के साथ चंपावत. नैनीताल, उधमसिंह नगर हरिद्वार जिले के लिए 7 जुलाई से लेकर 11 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना ब्यक्त करते हुए विशेष एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए हैं मौसम विभाग का कहना है कि पिथौरागढ़. बागेश्वर. अल्मोड़ा. उत्तरकाशी, चमोली के साथ ही रुद्रप्रयाग में 7 जुलाई से लेकर 9 जुलाई तक हाई अलर्ट रहेगा।
जहां गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने व तेज बारिश होने की संभावना है मौसम विभाग ने देहरादून. पौड़ी. को भी ऑरेंज अलर्ट के तहत कहीं- कहीं भारी से बहुत भारी बरसात की संभावना जताई है जिस प्रकार से मौसम करवट बदल रहा है तो आने वाले सात जुलाई से लेकर 11 जुलाई तक राज्य के इन जनपदों में भारी से बहुत भारी बरसात होने की संभावना है इस बीच छोटी-छोटी नदी नाले उफान पर तथा मध्यम भूस्खलन होने के चलते लोगों को विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है।
मौसम विभाग ने अभी तक हुई मध्यम से भारी बारिश के चलते उधमसिंह नगर एवं नैनीताल जनपदों के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए लोगों को सलाह दी है कि आवागमन के दौरान सावधानी बरतें एवं सुरक्षित स्थानों पर रहे तथा नदी नालों से दूर रहें।
इस बीच चोरगलिया में 99.5 किच्छा में 92.5 खटीमा में 61.5 पंतनगर में 58.5 रिखणीखाल में 37.5 हल्द्वानी में 32 कालाढूंगी में 31.5 नैनीडंडा में 27.5 ज्यूलीकोट 61.5 पंतनगर में 58.5 रिखणीखाल में 37.5 हल्द्वानी 25 भीमताल में 21 लालढांग में 18.5 तथा मसूरी में 17.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की है।