रुद्रप्रयाग/ हादसों के मंगलवार ने पूरे राज्य को झंझोर कर रख दिया पिथौरागढ़ में तीन लोगों की मौत
के बाद रुद्रप्रयाग से भी एक दुखद खबर सामने आ रही है यहां खांकरा में दुखद हादसा हो गया है वाहन दुर्घटना में 02 महिलाओं की दर्दनाक मौत होने से हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने दोनों महिलाओं के शव गहरी खाई से निकाले और पुलिस को सौंप दिए जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उन्हें शव विच्छेदन गृह भेज दिया।
बताया जा रहा है कि यह घटना रुद्रप्रयाग जिले के खांकरा क्षेत्र में हुई एसडीआरएफ सूत्रों के मुताबिक आल्टो k10 UK136341 में तीन लोग सवार थे जो देहरादून की तरफ आ रहे थे। खांकरा में वाहन चालक महेंद्र सिंह रावत लघुशंका करने के लिए बाहर निकला और कार में हैंड ब्रेक लगाना भूल गया। हैंड ब्रेक न लगे होने व ढाल पर गाड़ी खड़े होने की वजह से वाहन अनियन्त्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया उक्त वाहन में सवार दोनों महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी थी।
एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय बचाव दल के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए गहरी खाई से दोनों महिलाओं के शवों को मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया। मृतक महिलाओं की पहचान लक्ष्मी देवी, उम्र -45 वर्ष अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग और कमला देवी उम्र 60 वर्ष नारायणकोटि, रुद्रप्रयाग के नारायणकोटि रुद्रप्रयाग के रूप में हुई दोनों महिलाएं मां-बेटी थी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।