देहरादून/ राज्य में दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंच गया है जिससे कुमाऊं मंडल व गढ़वाल मंडल के अधिकांश हिस्सों में आज से बारिश शुरू हो गई है मौसम विभाग के अनुसार अगले 1 से 2 दिनों में पूरे राज्य में मानसून पूरी तरह पहुंच जाएगा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 1 सप्ताह तक राज्य में अच्छी खासी बरसात होगी मौसम विभाग ने 30 जून तक नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी के साथ ही पौड़ी जिले में भारी बारिश की चेतावनी के साथ ही अलर्ट जारी किया है साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।