उतराखंड में बढ़ता जा रहा है गुलदार का आतंक, अब यहां घर में घुसकर महिला को किया घायल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि टिहरी

टिहरी/ गुलदार ने जले के आबकी गांव में महिला पर किया हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया टिहरी जिले के प्रतापनगर विकास खंड के आबकी गांव, पट्टी भदूरा में गुलदार ने 55 वर्षीय महिला पर हमला बोल दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गुलदार घर की छत से कूदा और सीधे महिला के गर्दन पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर धाम में एक महीने के अंदर बरामद हुआ चौथा शव, क्षेत्र में फैली सनसनी,

और घसीटने लगा। इस बीच शोर-शराबा हुआ तो गुलदार वहां से भाग खड़ा हुआ। महिला को लंमगांव अस्पताल लाया जा रहा है। 55 वर्षीय महिला का नाम चंद्रमा देवी पत्नी अब्बल सिंह नेगी है।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में यहां गुलदार ने महिला को बनाया अपना निवाला, ग्रामीणों ने पुलिस व वन विभाग की टीम का किया घेराव।

घायल होने पर महिला अपने पोते पोतियों को ढूंढ रही है। बच्चे सुरक्षित थे लेकिन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। इस सब के बाद गुलदार वहा से कुत्ते को उठा ले गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *