हरिद्वार/ जनपद के रुड़की में बैंक कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को कुछ युवक घर से बैंक कर्मचारी को बुलाकर ले गए थे जिसके बाद से ही उसका कुछ सुराग नहीं मिल रहा है।
बैंक कर्मचारी की बाइक सोमवार सुबह सोलानी पार्क के पास लावारिस हालत में मिली है। परिजनों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दते हुए कुछ युवकों पर शक भी ब्यक्त किया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मतलबपुर गांव निवासी विक्रम सैनी उम्र 42 वर्ष पुत्र राजकुमार सैनी भारतीय स्टेट बैंक की मैन ब्रांच रुड़की में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है। रविवार देर शाम कुछ युवक विक्रम सैनी को घर से बुलाकर ले गए थे इसके बाद वह घर वापस नहीं आया।
जब देर शाम तक विक्रम घर वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोग चिंतित हो गए।
जांच में जुटी पुलिस
परिवार के लोगों विक्रम सैनी की तलाश शुरू की परन्तु उन्हें सैनी का कोई सुराग नहीं मिला। वहीं रात भर परिजन रिश्तेदारी और अन्य जगहों पर बैंक कर्मचारी को तलाश करते रहे।
रविवार सुबह किसी ने परिवार वालों को बताया कि विक्रम की बाइक सोलानी पार्क के नजदीक लावारिस हालत में खड़ी है। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार को लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी।