उत्तराखंड के इस रिजॉर्ट में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का किया भंडाफोड़,14 लड़कियां पकड़ी, 5 को किया गिरफतार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ देर रात एएचटीयू और एएनटीएफ सहसपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होरावाला संजीवनी रिजॉर्ट में अचानक छापेमारी की।इस बीच पुलिस ने 14 लड़कियों को पकड़ा जिनमें से 5 लोगों को अनैतिक देह व्यापार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद रिजॉर्ट में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड, यहां सड़क हादसे में, 3 बच्चों की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत।

पुलिस को देर शाम देहरादून के होरावाला संजीवनी रिजॉर्ट में चल रहे अनैतिक देह व्यापार की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉 केदारनाथ के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं में गज़ब का उत्साह, एक ही दिन में हेली सेवा टिकटों की बुकिंग हुई फुल।

यहां पहुंचते ही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया।पुलिस के अनुसार एनडीपीएस और एक्साइज एक्ट के तहत आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 रानीखेत, प्रमुख वन संरक्षक ने फोरेस्ट फायर मॉडन क्रू स्टेशन का किया निरीक्षण।

सहसपुर थाना अध्यक्ष नेगी ने बताया कि छानबीन में आपत्तिजनक सामग्री भी प्राप्त हुई है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *