उत्तराखंड के एक ही परिवार के 7 लोगों ने जहर खाकर कर ली अपनी जीवनलीला समाप्त मरने वालों में बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ कर्ज के बोझ तले दबे उत्तराखंड के परिवार के सात लोगों ने सोमवार रात हरियाणा के पंचकूला में जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतकों में दंपती, तीन बच्चे और परिवार के बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं। सभी के शव एक कार में मिले हैं। कार देहरादून नंबर की बताई जा रही है। मृतकों में दो की पहचान प्रवीन मित्तल और उनके पिता देशराज मित्तल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉 सूचना के अधिकार में सूचनाएं छिपाने पर ग्राम पंचायत अधिकारी सस्पेंड लगाया 25- 25 हजार का जुर्माना।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पंचकूला शहर के सेक्टर-27 में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कर्ज में डूबे एक ही परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने वालों में दो दंपती, तीन मासूम बच्चे और परिवार के बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं। हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी है। पुलिस के अनुसार सोमवार रात लगभग 11 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि मकान नंबर 1204 के बाहर खड़ी एक कार में कुछ लोग आत्महत्या कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में सवार छह लोगों को सेक्टर-26 के निजी अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉 चौखुटिया, पुल नवनिर्माण से पूर्व अस्थाई व्यवस्था ठोस करने की माग मंगलवार को होगा विरोध प्रदर्शन।

घर से बाहर एक और व्यक्ति तड़पते हुए निकला। पुलिस टीम उसको उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में ले गई। मृतकों की पहचान प्रवीन मित्तल और उसके पिता देशराज मित्तल और उनके परिवार के सदस्यों के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद डीसीपी हिमाद्रि कौशिक समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में एक और रिश्र्वत खोर पटवारी को घूस लेते विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफतार।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रवीन मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल का कारोबार शुरू किया था जो चल नहीं पाया। उसमें उनको भारी घाटा हुआ। इसी कारण परिवार कर्ज में डूब गया था। हालत इतनी खराब थी कि परिवार का गुजारा भी नहीं हो पा रहा था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है और हर कोई इस दुखद त्रासदी से सदमे में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *