यहां तीन महीने में 517 लोगों को काटा कुत्तों नें, पढ़िए पूरी ख़बर।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़:-

पिथौरागढ़/ यहां स्कूल जा रही एक छात्रा को लावारिस कुत्तों के झुंड ने नोचकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पीठ पर किताबों से भरा बस्ता होने पर छात्रा कुत्तों के हमले से बचने के लिए भाग नहीं सकी। इस घटना से छात्रा बेहद डरी हुई है। वहीं पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में तीन महीने में अब तक कुत्तों के काटने के 517 मामले आ चुके हैं। नगर के लिंठ्यूडा निवासी दसवीं कक्षा की छात्रा लक्षिका बृहस्पतिवार सुबह स्कूल जा रही थी। तभी रास्ते में कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उसके हाथ और पैर पर गहरे जख्म कर दिए। सूचना पर घबराए परिजन छात्रा को तत्काल अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार कर रेबीज वैक्सीन लगाया।

यह भी पढ़ें 👉 : केंद्रीय सशस्त्र बलों में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी कॉन्स्टेबल पद आरक्षित, पढ़िए पूरी ख़बर।

इस घटना से शहर के लोग और छात्रा के परिजन सहमे हैं। छात्रा के परिजनों ने बताया कि कुत्तों के हमले से घबराई लक्षिका स्कूल जाने से डर रही है। छात्रा के अलावा बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 41 लोग रेबीज का इंजेक्शन लगाने पहुंचे।वहीं जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि अस्पताल में रेबीज के टीके उपलब्ध हैं।

तीन महीने में 517 लोगों को कुत्तों ने काटा:-

यह भी पढ़ें 👉 : यहां चल रहा था सेक्स रैकेट-छापेमारी के दौरान 11 पुरुष और 8 महिलाएं गिरफ्तार।

पिथौरागढ़ नगर में लावारिस कुत्तों के हमले बढ़ते ही जा रहे हैं। दो साल पूर्व नगर पालिका ने नगर में लावारिस घूम रहे 3500 कुत्तों का बधियाकरण किया था। इसके बावजूद इनकी संख्या में कोई कमी नहीं आई। लावारिस कुत्ते कूड़ेदान, गलियों और सड़कों पर सोए रहते हैं और अचानक ही पास से गुजर रहे बच्चों को काट देते हैं। सुबह, शाम सड़कों पर टहलने वाले लोगों के अलावा देर शाम अस्पताल, बाजार या स्टेशन से घर जाने वाले लोगों को इनसे सबसे अधिक खतरा रहता है। लावारिस कुत्ते पिछले तीन माह में 517 लोगों को काट चुके हैं।

लावारिस कुत्तों के बधियाकरण के लिए पिथौरागढ़ पहुंची टीम:-

पिथौरागढ़ नगर में लावारिस कुत्तों के बधियाकरण के लिए टीम पहुंच गई है। शुक्रवार या शनिवार से बधियाकरण शुरू हो जाएगा। बधियाकरण को लेकर बृहस्पतिवार को नगर पालिका में बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि जिन स्थानों पर ज्यादा लावारिस कुत्ते घूम रहे हैं। उन स्थानों पर पहले बधियाकरण किया जाएगा। बधियाकरण के लिए एबीसी सेंटर को भी ठीक कर लिया गया है। बैठक में ईओ राजदेव जायसी ने कहा कि लोग पालतू कुत्तों का भी निर्धारित शुल्क देकर बधियाकरण शुरू करा सकते हैं। कहा कि नगर में 105 से अधिक लोग कुत्ते पालने के लिए लाइसेंस बना चुके हैं। बिना लाइसेंस के कुत्ते पालने वाले और पालतू कुत्तों को सड़क पर छोड़ने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। कहा कि नगर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में भी कुत्तों का बधियाकरण किया जाएगा।

तीन माह में कुत्तों के हमले में घायल लोग:-

यह भी पढ़ें 👉 : रानीखेत वन विभाग की टीम ने पकड़ा अवैध लीसे का जखीरा।

माह -मामले

मई – 231

जून- 206

जुलाई – 80

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *