रानीखेत वन क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा ने बताया कि रानीखेत-रामनगर मोटर मार्ग पर सौनी गांव के समीप पिकअप वाहन संख्या UA04DO581 में लदा 101 टिन अवैध लीसा वन विभाग की टीम ने पकड़ा है। अवैध लीसा परिवहन के संबंध में भारतीय वन अधिनियम 1927की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
उच्च अधिकारियों के निर्देशा अनुसार अवैध लीसा अभिवहन में संलिप्त लोगों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। अवैध लीसा पकड़ने वाली टीम में वन दरोगा संजय सिंह रावत, जैसलीन, वन वीट अधिकारी नवीन चन्द्र तिवारी, गणेश चंद्र शामिल रहे।