चमोली/ श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ पर नगरपालिका क्षेत्र गौचर के बन्दरखंड गांव की महिलाऐं हुई कलश शोभायात्रा में शामिल। क्षेत्र गौचर के बंदरखंड गांव में भंडारी परिवार की मुखिया रूक्मणी देवी ओर से पितरों की स्मृति, मोक्ष तथा क्षेत्र की सुख शांति की कामना को लेकर बुधवार 29 अक्टुबर से श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर गांव की मातृशक्ति ने जल कलश शोभायात्रा व पूजा में में शामिल होकर कथा व्यास आचार्य राजेन्द्र प्रसाद पुरोहित से आशीर्वाद प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें 👉 रुद्रपुर, घर में मिला अल्मोड़ा निवासी सरकारी अध्यापिका का अधजला शव पुलिस जुटी जांच में।
इस अवसर पर भंडारी परिवार के रमेश भंडारी, महेश भंडारी, दिनेश भंडारी, पूरन सिंह भंडारी द्वारा अपने स्व. पिता केशर सिंह भंडारी व अन्य पितरों की स्मृति व मोक्ष हेतु आयोजित इस श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में परिवार जनों द्वारा व्यास जी की आरती उतारने के बाद पंच पूजा पाठ में भाग लिया। शुभारंभ के अवसर पर कथा वाचक आचार्य राजेन्द्र प्रसाद पुरोहित ने कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ से पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है वहीं मनुष्य श्रीमद् भागवत पुराण के श्रवण से सदगति को प्राप्त हो जाता है।
हमें निरंतर भगवान के दिव्य स्वरूप नाम का श्रवण करना चाहिए। इस अवसर पर पठार्थी के रूप में पंडित संजय प्रसाद देवली, कमलेश प्रसाद थपलियाल के अलावा विरेन्द्र भंडारी, दलवीर कनवासी, राजेन्द्र कनवासी, रामभरत सिंह,
राजे सिंह कनवासी, नथ्या सिंह कनवासी, भागीरथी देवी, कमला भंडारी, दीपा भंडारी, शकुंतला भंडारी, दीपमाला भंडारी जसदेई कनवासी, मंजु नेगी, आशा कनवासी आदि ग्रामवासी, भंडारी परिवार के ईष्ट मित्रगण आदि मौजूद रहे।