उत्तरकाशी बस हादसे का अपडेट 7 लोगों की दर्दनाक मौत,28 लोगों को किया गया रेस्क्यू।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी

उत्तरकाशी/ उत्तराखंड में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास यात्रियों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं कौंजपोथनी गांव के ग्रामीण, पूरी रात गुजार रहे हैं जाग कर।

हादसे में 28 घायलों को रेस्क्यू किया जा चुका है। अब तक सात शवों को निकाला जा चुका है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस संख्या यूके 07 858533 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, देघाट में शराब के नशे में बस चलाने वाला चालक गिरफ्तार, बस सीज।

जिला आपदा प्रबंधन के मुताबिक अब तक 27 घायलों को रेस्क्यू किया गया है। घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सात शव बरामद हो चुके हैं। एसपी अर्पण यदुवंशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉 थाने के अधिकारियों के साथ कर्मचारियों को दी जाने वाली रिश्वत की रेट लिस्ट हुई जारी, चौकी प्रभारी को हटाया गया, महकमे में मचा हड़कंप।

वहीं, जिला अस्पताल से दो और एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री हादसे पर शोक जताया। वहीं, उन्होंने स्थानीय प्रशासन को तेजी से राहत-बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *