चमोली, दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं कौंजपोथनी गांव के ग्रामीण, पूरी रात गुजार रहे हैं जाग कर।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि चमोली

 चमोली/ जिले के दशोली विकास खंड में आने वाले कौंजपोथनी ग्राम सभा के लोग दहशत में ज़ीने को मजबूर हैं। 13 अगस्त की रात को बादल फटने से गांव में भारी नुकसान हुआ है। काणा गांव के सतेंद्र, रामचंद्र और कौंज गांव के नरेश रावत की गौशाला में मवेशी मलबे में दब गए। जिनका आज तक कुछ भी पता नही लगा। खांडरा गांव भूस्खलन की चपेट में आ गया है। लगभग 40 परिवारों की रातों की नींद गायब है। गोपेश्वर जिला मुख्यालय से ग्रामीणों का संपर्क कट गया है।

यह भी पढ़ें 👉 बड़ी खबर, उतराखंड में यहां 33 यात्रियों से भरी बस गिरी गहरी खाई में, कई लोगों के मरने की खबर।

कौंजपोथनी ग्राम सभा गोपेश्वर मुख्यालय से 15 किलो मीटर की दूरी पर है। यह सड़क बद्रीनाथ के लिए जोड़ी जा रही है। अगस्त महीने में जब राष्ट्रीय राजमार्ग छिनका में मलबा आ गया था। तब प्रशासन ने पीपलकोटि से वाहनों को खांडरा, मैकोट मार्ग से गोपेश्वर मुख्यालय भेजा ।

यह भी पढ़ें 👉 उखीमठ >> जिलाधिकारी के निर्देशन में बनाया गया बणतोली में वैकल्पिक पुल, लोनिवि द्वारा तैयार किए गए पुल पर ग्रामीणों की आवाजाही शुरू।

उस वक्त प्रशासन को बड़ी राहत मिली थी। परन्तु अब खांडरा मोटर मार्ग भूस्खलन की चपेट में आने से पूरी तरह ध्वस्त हो गया है।

प्रशासन नहीं ले रहा सुध

आपदा की चपेट में आने से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त, व्यस्त हो गया है। पानी के श्रोत क्षतिग्रस्त होने से गांव में पानी का संकट पैदा हो गया है। बिजली के खम्बे बहने से ग्रामीणों के मोबाइल नंबर पर सम्पर्क नही हो पा रहा है। बीमार बुजुर्गों को दवाई उपलब्ध नही हो पा रही। गर्भवती महिलाएं अस्पताल तक नही पहुंच पा रही।

 बद्रीनाथ विधायक भंडारी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट दोनों वोट की राजनीति तक सीमित

बद्रीनाथ के विधायक राजेन्द्र भंडरी हैं उनकी पत्नी रजनी भंडारी जिलापंचायत अध्यक्ष हैं

यह भी पढ़ें 👉 मंत्री स्मृति ईरानी के अल्पसंख्यक मंत्रालय में हुआ देश का सबसे बड़ा स्कॉलरशिप घोटाला।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी इसी विधानसभा के रहने वाले हैं और वर्तमान में डबल इंजन की सरकार में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आजकल बागेश्वर में उप चुनाव में ब्यस्थ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिलापंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने तो क्षेत्र में अपने दर्शन तक नही दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *