थाने के अधिकारियों के साथ कर्मचारियों को दी जाने वाली रिश्वत की रेट लिस्ट हुई जारी, चौकी प्रभारी को हटाया गया, महकमे में मचा हड़कंप।

न्यूज़ 13 ब्यूरो

 न्यूज़ 13 ब्यूरो नोएडा/ थाने में तैनात पुलिस अधिकारी के साथ ही कर्मचारियों को कितनी रिश्वत दी जाती है अगर आप नहीं जानते तो जान लीजिए रिश्वत की रकम और किसे कितना दिया जाता है इसकी रेट लिस्ट जारी हो गई है। हालांकि ये रेट लिस्ट जारी होने के बाद चौकी प्रभारी को हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 केदारनाथ के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में पुलिस ने पकड़ा शराब का जखीरा।

नोएडा के गौतमबुद्ध नगर जिले के नीमका थाने की ये कथित रेट लिस्ट जारी होते ही हड़कंप मच गया। सूची में पत्रकारों को दी जाने वाली रकम का भी खुलासा किया गया है। सोशल मीडिया पर रेट लिस्ट सामने आने के बाद गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉 चर्चा का विषय बनी मेडिकल कॉलेज में चल रही व्हील चेयर, देखिए वीडियो।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोप सामने आने के बाद जेवर थाने से जुड़ी एक पुलिस चौकी के प्रभारी को भी उसके पद से हटा दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के जेवर इलाके में स्थानीय पुलिस लाइसेंस के शराब परोसे जाने और अवैध तरीके से जुआ खेलेने की अनुमति दे रही थी। तथाकथित ‘रेटकार्ड’ में देखा जा सकता है कि विभिन्न पुलिस अधिकारियों को कितने पैसे दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉 मंत्री स्मृति ईरानी के अल्पसंख्यक मंत्रालय में हुआ देश का सबसे बड़ा स्कॉलरशिप घोटाला।

सूची में ‘युवा नेताओं के साथ ही’मीडिया कर्मियों को दी जाने वाली राशि का भी जिक्र है। पुलिस के मीडिया प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने एक समाचार एजेंसी को बताया पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। अधिकारी ने बताया नीमका पुलिस चौकी के प्रभारी को पद से हटा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *